पत्रकार संजीव ठाकुर के बारे में बतायें तो वह वर्ष 2003 से दिव्य हिमाचल समूह से जुड़े हैं। जब उन्होंने पत्रकारिता शुरू की थी तो उस दौरान फेक्स के माध्यम से खबरें जाती थी। यही नही ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते कई बार कनेक्टिविटी भी साथ नही देती थी। फिर भी हौसलों और जुनून को बुलंद रखते हुए बड़ी मुश्किल से राजगढ़ या सोलन खबरों को पहुंचाना पड़ता था। पहले पत्रकारिता करना बड़ा चुनौतीपूर्ण रहता था। संजीव ठाकुर ने कभी भी 22 साल के पत्रकारिता के दौरान खबरों के साथ समझौता नही किया। खबरों को निर्भीक होकर प्रकाशित किया है।
कई बार नेगेटिव खबरों को सच्चाई के साथ लगाने मे डराया भी जाता था। मगर कभी हार नही मानी। जिससे उन्हें आज तक निडर पत्रकार मानते है। नौहराधार व चूड़धार क्षेत्र आज पर्यटक की दृष्टि से काफ़ी चर्चित है। जिसमें संजीव ठाकुर की खबरों का बहुत बड़ा योगदान है। लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उन्हें बेहद अच्छा लगता है। बहरहाल खबरों से समझौता उन्हें पसंद नही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें