चूड़धार शांत महापर्व के दौरान पुलिस एवं स्वास्थ्य सुविधा शामिल : सुनील कायथ


चूड़धार में आयोजित होने जा रहे शांत महापर्व को  लेकर उप मंडल के नोहराधार में उपमंडल अधिकारी सुनील कायथ  की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों के साथ मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से आए अधिकारीयों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह 10 तारीख की सुबह निर्धारित स्थानों पर अपनी चेक पोस्ट एवं स्वास्थ्य कैंप शुरू कर दें. उन्होंने बताया कि नोहराधार से जाने वाले रास्ते में तीन स्थान  चाबधार, जामनाला व तीसरी नामक स्थान  पर पुलिस सहायता कक्ष एवं जामनाला में  स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया जाएगा .

उन्होंने बताया कि यह कैंप 10 से लेकर 11 अक्टूबर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि चाबधार में 500 गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि 50 वर्ष से ऊपर एवं श्वास रोगी व हृदय रोगी अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के उपरांत ही चुर्धार यात्रा आरंभ करें इसके अलावा कम आयु के बच्चों को अपने साथ यात्रा में ना लाएं। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय कोई भी व्यक्ति यात्रा न करें तथा यात्रा के दौरान कंबल एवं गर्म कपड़े साथ लेकर जाएं।

 उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान प्लास्टिक कचरा प्लास्टिक बोतल आदि यहां वहां ना फेंक कर सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा की रेस्क्यू टीम 24 घंटे यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैयार रहेगी इस दौरान चूड़ेश्वर सेवा समिति नोहराधार बोगधर के सदस्य विशेष सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य कैंप चूड़धार में उप मंडल चौपाल द्वारा लगाया गया है शांत पर्व के दौरान धार्मिक स्थल चुड़़धार में अधिक भीड़ न हो इसलिए नोहराधार चूड़धार के रास्ते में तीन स्थानों पर सहायता कक्ष की व्यवस्था की गई है जिसमें पुलिस एवं स्वास्थ्य सुविधा शामिल है। 

अंत में उन्होंने कहा कि शांत महापर्व समाप्त होने के उपरांत अन्य प्राणी क्षेत्र में स्थानीय लोगों महाविद्यालय के छात्रों एवं विभागों के सहयोग से यात्रियों द्वारा फेके गए कचरे को साफ किया जाएगा। बेस कैंप नोहरा धार में ही रहेगा।

टिप्पणियाँ