हरिपुरधार (सिरमौर)
हाल ही में प्रदेश स्तर कीं U 14 बालिका की प्रतियोगिता संपन्न हुई ! हरिपुरधार क्षेत्र के लिए गौरव भरा पल रहा डॉक्टर यशवंत सिंह परमार विधालय की छात्रा अदिति राणा का चयन राष्ट्रीय स्तर के हुआ है ।
प्रधानाचार्य संगीता राणा ने बताया कि अदिति पिछले 3 वर्षों के निरंतर कबड्डी में मेहनत कर रही है । उन्होंने कहा कि अदिति पहली बार ज़िला स्तर के लिए चयनित हुई उसके बाद पिछले वर्ष राज्य स्तर के लिए चयन हुआ राज्य स्तर पर अदिति ने इस वर्ष पूना स्थान बनाया और हाल ही में सुन्नी में संपन्न राज्य स्तर की प्रतियोगिता में अदिति राणा ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है । उन्होंने कहा कि अदिति की इस सफलता के पीछे समस्त विद्यालय परिवार का हाथ है । अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने जीवन के पहले गुरु PET सुरेंद्र शर्मा कों दिया । जिन्होंने अदिति कों पहली बार छट्टी क्लास में खिलाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान दी । अदिति राणा ने कहा कि मेरे विद्यालय के अध्यापक विनोद दिल्टा ने भी बहुत मेहनत कराई लेकिन सबसे बड़ा श्रेय अदिति ने समाज सेवक विनय छींटा कों दिया जिन्होंने अदिति कों निःशुल्क कोचिंग प्रदान कि है । अदिति ने बताया की मेरे पिता और माता का मेरे इस सफर के लिए सबसे बड़ा योगदान है। उनके आशीर्वाद के बिना में अपने इस सपने को पूरा नही कर सकती थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें