100 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, पिता–पुत्र ने छलांग लगाकर बचाई अपनी जान


चम्बा-पांगी मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाद एक पिकअप जीप सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान पिकअप जीप में सवार सुंडला के निवासी पिता-पुत्र ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि जीप पांगी में सामान पहुंचाकर वापस चम्बा लौट रही थी।जैसे ही गाड़ी कथ्रनाला के समीप पहुंची तो सड़क पर पानी जमा होने के कारण स्किड हो गई।

चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की लेकिन वह इसमें असफल रहा। इसके चलते पिकअप जीप 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद पीछे से आ रहे अन्य टैक्सी चालक मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


टिप्पणियाँ