रोहड़ू
पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत टिक्करी शिलादेश सडक मार्ग पर गड़सारी के समीप एक ऑल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमे सवार दो युवकों की मौत हुई है। प्राप्त सूचना के मुताबिक हादसा उस समय पेश आया ज़ब ये दोनों युवक शाम के समय घर वापस जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर खाई मे जा समाई।पुलिस से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान थलातर निवासी शांता कुमार (35)पुत्र स्व. रतन चंद व रोशन नाथ(30) पुत्र सालपुर गांव थलातर डाकघर लडोट तहसील चिड़गांव जिला शिमला के रूप मे हुई है। जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
इस हादसे की खबर मिलने से पुरे क्षेत्र मे मातम पसर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की टीम ने गहरी खाई मे गिरे शवों के ढूंढ कर सड़क तक लाया। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासु पहुँचाया।
डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हादसे को लेकर मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर ली है।शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जायेगा।आगामी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें