सराहां के समीप क्वाग धार की पहाड़ियों पर स्थित भूरशिंग महादेव का मेला प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर 11 नवम्बर को प्रातः 11 बजे भगवान शिव की नवनिर्मित 51 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करके मेले का शुभारंभ करेंगे इसके साथ ही वो यहां पर वन विभाग द्वारा बनाई वन वाटिका व कवाग धार में नवनिर्मित हेलिपैड का भी उद्घाटन करेंगे।
जबकि12 नवम्बर को सायें 5 बजे एसडीएम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा द्वारा मेले का समापन किया जाएगा।इस दौरान 11 नवम्बर को दोपहर 1 बजे विशाल दंगल होगा जबकि 12 नवम्बर को दोपहर 2 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें पूजारली गाँव से देवता का पुजारी अपनी पारम्परिक पोशाक में पैदल यात्रा कर मंदिर की शिला पर दूध अर्पित करके।अन्य रस्मो को निभाएंगे। इसी दौरान मेले के दोनों दिन भंडाते प्रातः 10 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।मेला कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में आ कर मेले की शोभा बढ़ाने का निवेदन किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें