जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के ग्राम पंचायत शिवपुर में 7 नवंबर से अपने घर से गायब महिला का शव आखिरकार मिल गया है। ये शव ढांक में मिला। लगभग 67 वर्षीय गुमशुदा सुरतो देवी पत्नी स्वर्गीय मीनाराम ग्राम पंचायत शिवपुर तहसील संगडाह जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी थी।
परिवार वालों का कहना है कि 6 नवंबर की रात अपने कमरे में सोई हुई थी पर जब सुबह परिवार वाले उसे देखने कमरे में गए तो वह वहां नहीं थी। तभी परिवार वाले उसे ढूंढने लगे पर कही पर भी उनका पता नहीं चला । तब परिवार वालों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी । पूरे गांव वाले भी उसे तलाशने में दो दिन तक जुट रहे पर कही भी पता नहीं चल पाया। आखिर कर परिवार वालों ने 7 नवंबर को हरिपुरधार थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट भी दर्ज कर दी ।
| ढांक में मेले शव की तस्वीर |
ग्रामीणों से भी जब इस महिला के गुमशुदगी की बात की तो उनका कहना है कि वह दिमागी तौर पर बिल्कुल ठीक थी । परिवार के सभी सदस्यों का कहना है कि उनके साथ कोई भी लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ था पर उनका गायब होने के बाद शव मिलना काफी दुखदायक है ।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि, महिला अपने गोद लिए गए बहन के बेटे नरेश कुमार के साथ रहती थी। गत 14 नवंबर को संगड़ाह पंहुचे बुजुर्ग महिला की तलाश कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस, प्रशासन व सरकार से ड्रान, NDRF अथवा सेना की मदद से भी उसकी तलाश की मांग की भी की थी, परन्तु इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
स्थानीय लोगों व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार बाद दोपहर करीब 1 बजे बरामद शव व घटनास्थल के निरीक्षण के लिए आज सोमवार को DSP संगड़ाह की मौजूदगी में FSL टीम यहां पंहची। शव गली सड़ी होने अवस्था होने के चलते संगडाह अस्पताल में पोटमार्टम नहीं हो पाया। शव का कल मंगलवार को मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्मार्टम किया जाएगा।
एस एस पी रमन कुमार मीणा ने महिला का शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि, मामले की इन्वेस्टिगेशन जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें