पांवटा साहिब में एक युवा पत्रकार का आकस्मिक निधन

पांवटा साहिब में एक युवा पत्रकार का आकस्मिक निधन होने से शोक की लहर है। 24 वर्षीय तपेन्द्र सिंह अपने पीछे 3 वर्षीय बेटा, पत्नी व भरा परिवार छोड़ गया है। आज सुबह तपेन्द्र को आपातकालीन स्थिति में पोंटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहाँ उन्होंने उपचार दौरान अंतिम सांस ली।

तपेन्द्र सिंह पोंटा साहिब से ‘हिमाचल स्टेट न्यूज़’ न्यूज़ पोर्टल के संचालक व संपादक थे। इससे पूर्व वह कई न्यूज़ पेपर में भी कार्य कर चुके है। बताया जा रहा है कि तपेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी किरिधार, शिलाई के स्थायी निवासी थे और पौण्टा साहिब में पहाड़ी कॉलोनी में अपने भाईयों के साथ अपने मकान में रहते थे। उनके निधन से पत्रकार जगत, गिरिपार क्षेत्र व पौण्टा क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि तपेन्द्र लंबे समय से किडनी के गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसका इलाज उन्होंने पहले स्थानीय लेवल पर फिर बाद में पीजीआई से भी शुरू किया था। अभी बीते 1 वर्ष से वह स्वस्थ लग रहे थे, लेकिन अचानक ही रविवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उपचार दौरान उन्हें डेड घोषित कर दिया।


स्थानीय निवासी निका राम शर्मा ने बताया कि तपिंद्र सिंह का अपने पैतृक गांव किरिधार में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तपेन्द्र के ईलाज में उनके परिवार व भाईयों सब कुछ किया। लेकिन फिर भी उसकी जान बचा नहीं पाए। युवा पत्रकार के निधन पर पौण्टा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी व अन्य सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति गहरी संवेदनाये व्यक्त की है।

टिप्पणियाँ