सीएम और मंत्रियो के खाने से हगने तक मुद्दा बनाना दिवालिया मानसिकता: बबलू पण्डित

 
- ओच्छी रणनीति के फार्मुले पर काम कर रहे भाजपाई
- प्रधानमंत्री तक से झूठ बुलवाकर अपनी फजीहत करवा चुके भाजपा नेता 

इंटक राज्य अध्यक्ष बबलू पण्डित ने भाजपा की वर्तमान रणनीति के खुलासे का दावा किया है। उन्होने कहा कि बीजेपी प्रबंधन के अंतर्गत बेकार से बगार भली फार्मुले के अंतर्गत ओच्छी रणनीति इजाद की गई है। आपरेशन लोटस से जनता की नजरो मे गिर चुके भाजपा के पलटूराम नेताओ को आदेश दिए गए है कि कोई मुद्दा भले ही ना मिले और स्तर भले ही कितना भी गिर जाए लेकिन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियो के भोजन से लेकर हगने तक के विषय पर जो भी विषय मिले उसे तुरंत मुद्दा बनाकर भुना लिया जाए। भाजपा मैंनेजमेंट लगातार अपने नेताओ के नाम से प्रैस ब्यान जारी कर रही है। दयनीय हालात तो यह है कि हगने और भोजन जैसे विषय पर जारी हुए फरमानो को लेकर भाजपा नेता ओच्छी राजनीति का विरोध भी नही कर पा रहे है। उल्टा दबाव मे आकर अपना कद घटा रहे है। बबलू पण्डित ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी के प्रबंधकिय नेता हिमाचल सरकार की छवी को खराब करने की कोशिश कर रही है।

टिप्पणियाँ