सराहां 14 नवम्बरसराहां के समीप क्वाग धार की पहाड़ियों पर स्थित भूरशिंग महादेव का मेला प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया।इस मेले का गत 12 नवम्बर को एसडीएम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा द्वारा समापन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने भुरेश्वर महादेव के इतिहास को जाना तथा इस स्थान की पौराणिक महता , रीतिरिवाज व परम्पराओ का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने का सभी से आवाहन किया।उन्होंने मंदिर कमेटी के कार्यों की भी प्रशंसा की।व शिव प्रतिमा बनाने वाले 6 मूर्तिकारों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पूजारली गाँव से देवता के पुजारी अपनी पारम्परिक पोशाक में पैदल यात्रा कर पारम्परिक रस्मे निभाते हुए मंदिर में पहुंचे।मंदिर में रात्रि जागरण भी हुआ। इस दौरान मेले में आयोजित दंगल में हरी पहलवान मुल्लापुर पंजाब विजेता रहे जबकि अंकु पहलवान कांगड़ा से उपविजेता रहे।इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान मदन मोहन अत्रि,,रोशन शर्मा,राजेश शर्मा, मनोज शर्मा,वीरेंद्र अत्रि सहित सेंकडो श्रद्धालु उपस्थित थे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें