राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बॉयज) सराहां में धूमधाम से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बॉयज) सराहां में धूमधाम से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष जसपाल सिंह ठाकुर ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई।उसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। अंत में समारोह के मुख्य अतिथि जसपाल सिंह ठाकुर व उपस्थित विशेष अतिथियों द्वारा मेघावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया व मुख्यातिथि ने समारोह में छात्र छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 11,000/- रु0 दिए।
इस अवसर पर विद्यालय से सेवानिवृत्त अधीक्षक नरेश शर्मा, सेवानिवृत्त कृषि विषयवाद विशेषज्ञ वीरेंद्र अत्री, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ख़ुशी राम, बीडीसी सदस्य शकुन्तला देवी, प्रधान ग्राम पंचायत वासनी संजीव तोमर, पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान धार टिक्करी जयपाल ठाकुर, मदन सिंह , हेमेन्द्र आनंद सहित अविभावक व अध्यापकगण मोजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें