सराहां कॉलेज में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर पर जानकारी प्रदान की

 सराहां 30 नवम्बर     


                               राजकीय महाविद्यालय सराहाँ में शुक्रवार को कैरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों के लिए खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से  "स्वरोजगार" पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाना एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यक्रम में  प्रदीप गौतम, हिमरस के उद्यमी एवं  खाद्य प्रसंस्करण के प्रशिक्षक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए प्रो. जगमोहन ठाकुर ने मुख्य वक्ता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात  प्रदीप गौतम ने विद्यार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार के विभिन्न कौशल सीखने हेतु विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कौशल सीखते हुए अपने पारिवारिक व्यवसाय को भी आगे बढ़ाते हुए अपना लक्ष्य तय करने और उसके लिए कड़ी मेहनत करने की भी प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुध्यान नेगी ने मुख्य वक्ता, महाविद्यालय प्राचार्या, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त, डॉ. अनिता ठाकुर प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय, सराहां, प्रो. जगमोहन ठाकुर, डॉ. सुध्यान नेगी, प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. मोल्लम डोलमा, डॉ. रीमा शर्मा एवं प्रो. प्रियंका सराओ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को भविष्य में स्वरोजगार अपनाने, आत्मनिर्भर बनने और अपने पारिवारिक व्यवसाय को भी आगे बढ़ाने का लाभ होगा। राजकीय महाविद्यालय सराहाँ का हिमरस फल उत्पाद स्थित सराहाँ के साथ एमओयू समझौता हुआ है। महाविद्यालय के इच्छुक विद्यार्थी खाद्य प्रसंस्करण में प्रशिक्षण लेंगे  ताकि भविष्य में इस व्यवसाय को स्वरोजगार के रूप में अपना सके।


टिप्पणियाँ