अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले में मोबाइल नेटवर्क न होने से झेलनी पड़ रही है परेशानी

 


मां रेणुकाजी मेला परिसर में मोबाइल नेटवर्क न होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। नेटवर्क के अभाव में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ मीडिया कर्मियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। मेला क्षेत्र में पहले दिन से ही यह समस्या चल रही है।

मेले में मौजूद लोगों को अपने व्हाट्सअप और ई-मेल संदेश भेजने के लिए मेला क्षेत्र से दूर जाना पड़ रहा है। मेला क्षेत्र में हर साल मेले के दौरान अस्थायी टॉवर की व्यवस्था की जाती रही है। इस बार ऐसा न होने से लोगों को मोबाइल नेटवर्क की परेशानी झेलनी पड़ी।

मेला अधिकारी एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि मेले के दौरान बीएसएनएल सहित अन्य मोबाइल कंपनियों को अस्थायी टावर की व्यवस्था करने को कहा गया था। इस बारे में उनसे जवाब-तलब किया जाएगा और अस्थायी टावर की व्यवस्था करवाई जाएगी।




टिप्पणियाँ