हरिपुरधार में लोक सांस्कृतिक ग्रुप के गीत प्रतियोगिता सम्मान समारोह सम्पन्न

हरिपुरधार,  10 नवंबर 

जिला सिरमौर के अंतर्गत सिरमौर गीत प्रतियोगिता हम है सिरमौर के ठेठ पहाड़ी" कार्यक्रम रोटरी कल्ब नाहन एवं शंखनाद मीडिया नाहन सिरमौर सौजन्य से जुनियर वर्ग 3 बर्ष से 8 वर्ष तक व सीनयर वर्ग मे 9 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों की ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई गईं

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित शर्मा अध्यक्ष शखनाद मीडिया हिमाचल प्रदेश समारोह अध्यक्ष विशेष अतिथि प्रभु नेगी म्युजिक डारेक्टर हिमाचल प्रदेश व उनके साथ पहाड़ी लॉक गाइका मोनिका शर्मा व वरिष्ठ अतिथि डॉ श्री कान्त अकेला सम्पादक निदेशक शखनाद मिडिया रोटरी क्लब अध्यक्ष सुरेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने शिरकत क़ी ।


लोग संस्कृति ग्रुप के गीत प्रतियोगिता कार्यक्रम के संयोजक सन्तोष पोजटा राजेश नीटू ने बताया कि हमारी संस्कृति जो लुप्त हो रही है संस्कृति बचाने लिए रोटरी कल्ब एवं शखनाद मिडिया द्वारा कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे है कार्यक्रम किया जा रहा है  संयोजक सन्तोष पोजटा व आयोजक राजेश नीटू ने बताया जुनियर व सिनियर वर्ग की लोग सस्कृति गीत प्रतियोगिता ओन लाईन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक करवाई गईं 

परिणाम स्वरूप जुनियर वर्ग में प्रथम प्रवाशी ठाकुर (क्यारी गुडाह) द्वतीय-दक्ष चौहान (राजगढ़) तृतीय- समृद्धि शर्मा (नाहन) - सर्व श्रेष्र-अक्षित सरोल्टा (मानवा राजगढ) सिनियर वर्ग में प्रथम आदित्य सरोलटा (मानवा- राजगढ़) दुतीय- आशु चौहान (फागु राजगढ़)
, तृतीय- लक्ष्य सरोलटा (मानवा राजगढ़) सर्व श्रेष्ट - मनत शर्मा (रिरियाना' शिलाई) को पुरुस्कार से सम्मानित किया।

गौरतलब है कि लोक गायक व साहित्यकार नरेन्दर छीनटा  गायक पहाडी- (मजोज पोजटा , हरिचन्द ठाकुर, जगदीश शमी लायक राम देसाई, मान - सिंह, सुनील चौहान, दिनेश मिनटा को "गोरब सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया।

पर्यावरण क्षेत्र में विजय कुमार, भागमनती चौहान सुमित्रा चौहान तथा पत्रकारिता क्षेत्र  में डा० रमेश सिगटा व कपिल शर्मा को गौरभ पुरस्कार  से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान गहल डीमाइना व दिउडी खड़ा प्रधान व माँ भगायणी मंदिर के मुख्य पुजारी हरिन्दर भारद्वाज, प्रबंधक मोर सिंह राणा , रण्डीप गुजटा मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ