हरिपुरधार: मानव हिल रिजोर्ट में दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यटन एवं आदित्य सत्कार विषय का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुरधार के जमा एक और जमा दो कक्षाओं के विद्यार्थियों ने आज हरिपुरधार के निकट मानव हिल रिजोर्ट में दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान पर्यटन एवं आदित्य सत्कार विषय का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया । इस दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को मानव हिल रिजोर्ट में पर्यटन व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने भोजन व्यवस्था, हाउस कीपिंग, हासपिटेलिटी, आतिथ्य सत्कार, साफ सफाई और पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर टूरिज्म की बारीकियों को अच्छे से समझने का प्रयास किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मानव रिजॉर्ट में सांस्कृतिक गतिविधियों सिरमौर नाटियां और रासा नृत्य में भाग लेकर जमकर मौज मस्ती की। कार्यशाला में ट्रेकिंग टूर के दौरान केम्पिंग के समय विद्यार्थियों को केंपिंग टेंट लगाने का तरीके समझाये और ट्रेकिंग की बारीकियाँ बताई। इस मौके पर मानव हिल रिजॉर्ट ने के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ पर्यटन व्यवसाय के अनुभवों को सांझा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ आबो हवा के चलते इस व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं और इस व्यवसाय के अंतर्गत विद्यार्थी अपने जीवन को रोचक और अधिक सार्थक बना सकते हैं।
इस मौके पर पाठशाला के व्यवसायिक अध्यापक रोहित ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में देश-विदेश से लाखों सैलानी आने के कारण पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं और युवा पर्यटन से जुड़कर स्वरोजगार के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार के साधन मुहैया करवा सकते हैं। कार्यशाला के दौरान पाठशाला के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमा दो के छात्र नितिन राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि इसी पाठशाला की छात्र चिंता कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया पाठशाला के जमा एक कक्षा के विद्यार्थी अमन ने इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें