संगड़ाह कॉलेज की वार्षिक रैंकिंग के लिए कमेटी ने किया निरीक्षण

 


संगड़ाह (सिरमौर)। 

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में वार्षिक रैंकिंग तय करने के लिए मंगलवार को प्रदेश सरकार की ओर से गठित एसएआर समिति ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया।

पांच सदस्यीय एसएआर समिति में समिति के अध्यक्ष महाविद्यालय पांवटा साहिब के प्राचार्य डॉ. विभव शुक्ला, शिलाई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कश्यप, प्राध्यापक वर्ग में डॉ. नलिन रामोल, डॉ. विवेक नेगी और डॉ. संदीप सदस्य शामिल रहे।समिति के सदस्यों की ओर से सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में बने पुस्तकालय, एनएसएस इकाई ऑफिस, एनसीसी ऑफिस, रोवर रेंजर ऑफिस, जिम, कान्फ्रेंस हॉल, एग्जामिनेशन हॉल और आयुष्मान गार्डन का निरीक्षण करने के उपरांत महाविद्यालय की सुविधाओं को जांचा। उसके बाद समिति की ओर से एसएआर रैंकिंग के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया गया।

बताते चलें कि महाविद्यालय की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर ही महाविद्यालय को रैंकिंग प्रदान की जाती है। समिति की ओर से महाविद्यालय में किए गए विभिन्न कार्यों का गहन निरीक्षण करने के बाद उनके द्वारा सत्र 2023-24 में किए गए कार्यों की सराहना की गई।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. जगपाल तोमर, प्रो. प्रमोज़, प्रो. संदीप कुमार कनिष्क, प्रो. अजय, प्रो. अम्बरा, प्रो. विनोद, प्रो. कविता, प्रो. पथिक, प्रो. पूनम, प्रो. ओमप्रकाश, सुभाष चंद सहायक लाइब्रेरियन, विनोद शर्मा ग्रेड वन, राजीव शर्मा कार्यालय सहायक कुमारी अनिता लिपिक विनोद कुमार लैब अटेंडेंट उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ