मां रेणुका और पुत्र परशुराम के पारंपरिक मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला सोमवार से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुभारंभ करेंगे। शोभा यात्रा में भी शामिल होंगे। भगवान परशुराम के प्राचीन मंदिर जामू, कटाह, मंडलांह और माशू से चार देवता मेले में हाजिरी भरेंगे। इन्हें जिला प्रशासन ने मेले में आने का निमंत्रण दिया है।
सर्वप्रथम देव पालकियों को गिरि नदी के तट पर बनाए गए अस्थायी पंडाल में लाया जाएगा। जहां से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेले के सफल आयोजन को लेकर रेणुका विकास बोर्ड सहित सिरमौर जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें