सड़क हादसा : खाई में गिरने से महिला की मौत

उपमंडल  संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव कालथ के समीप रेणुका जी संगम मार्ग पर एक खड़ी कार खुद चल पड़ी और खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक महिला सैना देवी (68) निवासी शिलाई पंजयोड़ की मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में एक महिला और दो पुरुष जा रहे थे। दो लोग एक होटल में चाय पीने के लिए उतरे तथा एक महिला कार में ही बैठी रही, तभी अचानक कार चल पड़ी तथा 500 मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसे में सैना देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

टिप्पणियाँ