कंगना रनौत की नानी का निधन



मंडी: बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत की नानी का निधन हो गया है. कंगना की नानी इंद्राणी ठाकुर का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है. ब्रेन स्टॉक के चलते कंगना की नानी पिछले कई दिनों से बिस्तर पर ही थी. बीते शुक्रवार की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली. कंगना रनौत का ननिहाल सरकाघाट के संधोट में है. शनिवार को वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी नानी के निधन की जानकारी साझा की और उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

सांसद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नानी के जीवन की संघर्ष की कहानी का जिक्र करते हुए लिखा, "विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नानी ने पांच बच्चों को बेहतरीन परवरिश दी और सीमित संसाधन होने के बावजूद भी नानी से सभी बच्चों को अच्छे संस्थानों में अच्छी शिक्षा दी. शादी होने के बावजूद अपनी बेटियों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपना करियर खुद बना सके."


टिप्पणियाँ