शिमला : नशेड़ियों को पकड़ने के लिए शिमला पुलिस का मिशन क्लीन शुरू


शिमला पुलिस ने नशेड़ियों व नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए शिमला पुलिस ने मिशन क्लीन शुरू किया है। शिमला पुलिस ने चार आरोपियों को एन.डी.पी.एस. के 2 मामलों में गिरफ्तार किया है।

इनमें 2 हरियाणा के तस्कर भी गिरफ्तार हैं। पहले मामले में शिमला पुलिस की स्पैशल सैल की टीम संकट मोचन बालूगंज में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बधाई में मां तारा आंचल काटेज बी. एंड बी. में रह रहे 2 लड़के चिट्टा बेच रहे हैं। 

इस पर शिमला पुलिस ने तलाशी ली और 2 लड़कों के पास से 25.880 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इनकी पहचान सुखविंद्र निवासी मटौर कलयाथ जिला कैथल हरियाणा और सुमित निवासी मटौर कलयाथ जिला कैंथल हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं दूसरा मामला ढली थाना के तहत पेश आया है।

ढली थाना के तहत आने वाले फागू और कुफरी के साथ एन.एच.-5 चीनी बंगलो विभाजन और रेडिसन होटल के पास पुलिस की गश्त पर थी। यातायात जांच के दौरान पुलिस ने यहां पर 2 युवकों के 6.010 ग्राम चिट्टा बरामद किया। 

टिप्पणियाँ