संगड़ाह: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार


हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत  संगडाह पुलिस थाना में की। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय युवती दिवाली के मौके पर अपने किसी रिश्तेदार के घर गई थी। जहां उसकी मुलाकात संगड़ाह पंचायत के पावरा गांव के आरोपी युवक से हुई। लड़की की मां का आरोप है कि, युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। 

शिकायत करने पर पुलिस ने युवक की मोबाइल लुकेशन के आधार पर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि दोनों पहले चंडीगढ़  के मोहाली गए थे, फिर युवक  उस युवती को  अपने रिश्तेदार जो कि  बिलासपुर में रहते है वहां ले गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस केस की गहनता से जांच कर रही है. पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया गया है. इसके पश्चात अदालत में उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा है।


टिप्पणियाँ