सराहां 1 दिसंबर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुज्जी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि पच्छाद खंड के आत्मा परियोजना के कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा थे। मुख्यातिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुर्गेश दत्त शर्मा, शिक्षकों और बच्चों ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की ओर से मुख्यातिथि तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उर्मिला शर्मा, उपाध्यक्षा आईसीडीएस पच्छादी सतेंद्र नेहरू, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस ओबीसी मोर्चाी रमेश शर्मा, महामंत्री ओबीसी मोर्चा भी उपस्थित थे। बच्चों ने हिमाचली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत केरल तथा 5 अन्य राज्यों के नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य ने वर्ष भर की गतिविधियों और उपलब्धियों का ब्यौरा वार्षिक रिपोर्ट में प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं व पुरस्कार प्रदान किए । इसमें शैक्षणिक, खेलकूद, पाठ्येतर गतिविधियों और सदनों की प्रतियोगिताओं के पुरस्कार शामिल थे। दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ छात्र तथा शाहीना को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यातिथि ने विद्यालय के विकास के लिए 11 हजार रुपयों की राशि प्रदान की। साथ उन्होंने सौरभ, शाहीना और कृष को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 500 रुपए प्रति छात्र प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। उन्होंने वर्तमान शिक्षा सत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जमा दो के छात्र को 5000 रुपए पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की। अन्य सभी अतिथियों ने भी विद्यालय के विकास हेतु यथायोग्य दान राशि प्रदान की।
अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने बच्चों में संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया तथा अभिभावकों से अपने बच्चों को अच्छे संस्कार प्रदान करने की अपील की। पहाड़ी नाटी में सामूहिक नृत्य के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों तथा अतिथियों के लिए सामूहिक प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर इस क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों के अतिरिक्त विद्यालय के सभी अध्यापक भी उपस्थित रहेी मंच संचालन राकेश शर्मा ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें