अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगडाह इकाई द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा लाई गई गेस्ट टीचर पॉलिसी एवं शिक्षक स्थान बंद करने के खिलाफ संगडाह काली मिट्टी में धरना प्रदर्शन एवं रैली निकाली गई जिसमें की 30 से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे ।
यह धरना प्रदेश सरकार की गेस्ट टीचर पॉलिसी जिसमें कि शिक्षकों को दिहाड़ी पर रखने की बात करते हैं उसके खिलाफ दिया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर प्रदेश सरकार अपने इस निर्णय को वापस नहीं लेती तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी और इसके साथ उपमंडलधिकारी को भी प्रदेश सरकार के इस निर्णय के लिए ज्ञापन भेजा गया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें