भारतीय जनता पार्टी संगड़ाह मंण्डल ने मनाया "वीर बाल दिवस "


जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह में आज वीर बाल दिवस  के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी संगड़ाह मंण्डल द्वारा मंण्डल के अध्यक्ष  बलबीर ठाकुर  की अध्यक्षता में संगड़ाह में एक कार्यक्रम किया गया। जिसके मुख्य अतिथि  रेणुका जी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह  रहे। इस कार्यक्रम में सिक्ख समाज के धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह के दोनों वीर सपूतों जोरावर सिंह व फतेहसिंह जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) के मौके पर संगड़ाह मंण्डल द्वारा मंण्डल के अध्यक्ष  बलबीर ठाकुर  गुरुवार सुबह संगडाह में आयोजित एक कार्यक्रम रखा गया . भाजपा मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में रेणुका जी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह  ने कहा, 'यह दिन हमें सिख समुदाय के अद्वितीय इतिहास और वीर साहिबजादों की महान शौर्य गाथा को याद दिलाता है, जिन्होंने अपने धर्म, देश और संस्कृति की रक्षा के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया.'

मंण्डल  अध्यक्ष  ने कहा, 'हमारे देश का इतिहास शूरवीरों और बलिदानियों की गाथा से भरा पड़ा है. लेकिन सिख धर्म के 10वे गुरु गोविंद सिंह के पुत्र बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान अपने आप में अनुपम है. ये शायद दुनिया का पहला उदहारण है, जिस तरह से उनका बलिदान हुआ है. जब भी इस बारे में विचार करते हैं तो मन में श्रद्धा का भाव आ जाता है. उन्होंने अपने बलिदान से राष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम किया है. छोटी आयु में इन वीर बालकों ने धर्म और सत्य के लिए जो साहस दिखाया, वो हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है.'


'भाजपा का संकल्प युवाओं को वीर बालकों के आदर्श से जोड़ना'

मंण्डल अध्यक्ष  ने आगे कहा, 'भाजपा का संकल्प है कि देश की युवा पीढ़ियों को महान वीर बालकों के आदर्श से जोड़े. आज का यह कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि का नहीं है, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी को उनकी गौरवशाली गाथा को प्रेरित करने का प्रयास भी है. भाजपा ने हमेशा सिख धर्म और उनकी विरासत का सम्मान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय बाल दिवस घोषित करना, हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और अपनी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है.'


टिप्पणियाँ