पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर ग्राम पंचायत बनाह घिन्नी के लोगो ने गहरा दुःख प्रकट किया

सराहां 27 दिसम्बर
देश के पूर्व प्रधानमंत्री  डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर ग्राम पंचायत बनाह घिन्नी के लोगो ने गहरा  दुःख प्रकट किया है।पंचायत प्रधान एडवोकेट अरुणा शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत घर मे एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें  पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों व स्थानीय लोगो ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।इस अवसर पर पंचायत प्रधान एडवोकेट अरुणा शर्मा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश हित मे किये गये कार्यो व ऐतिहासिक निर्णयों को याद किया तथा उनके द्वारा बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।

टिप्पणियाँ