कुल्लू: जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में अग्निकांड का मामला सामने आया. जिसमें एक दंपति की जान बाल-बाल बची है. मनाली के साथ लगते बलसारी गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया. घर में नेपाली मूल के दंपति रहते थे. अग्निकांड के दौरान दंपति ने भागकर अपनी जान बचाई. वहीं, आग लगते ही बलसारी गांव में अफरा तफरी मच गई.
आग लगने के कारणों का
नहीं चला पता
अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी सरनपत ने बताया, "अग्निकांड में बलसारी के ग्रामीण नील चंद ठाकुर का घर जलकर राख हो गया है. नील चंद के चौकीदार नेपाली मूल के जोशी अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित घर में रहते थे. सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन मकान जलकर राख हो गया है. ग्रामीण नील चंद समेत नेपाली परिवार को 10 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है. आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है."
डीएसपी मनाली केडी शर्मा
ने बताया कि बलसारी गांव में अग्निकांड में घर जलकर राख हो गया है. मगर घर में
रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मामला
दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें