बिलासपुर मे होने वाली विकास रैली मे पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से ढाई सौ कार्यकर्ता जाएंगे-मुसाफिर

बिलासपुर मे होने वाली विकास रैली मे पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से ढाई सौ कार्यकर्ता जाएंगे-मुसाफिर कहा चुनाव में कांग्रेस ने जो 10 गारंटियां दी थी उन मे से 7गारंटियां लगभग पूरी सराहां 9 दिसम्बर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने सराहां मे एक पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बिलासपुर मे होने वाली विकास रैली मे पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से ढाई सौ कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में दो वर्षों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। चुनाव में कांग्रेस ने जो 10 गारंटियां दी थी उन मे से 7गारंटियां लगभग पूरी कर ली हैं। मुसाफिर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश सरकार के ऊपर 75 हजार करोड़ का कर्ज छोड़कर गई थी.परंतु मुख्यमंत्री की सूझबूझ व जल कल्याण नीतियों के कारण आज प्रदेश विकास की राह पर दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे बेसहारा लोगों के लिए सुख आश्रय योजना, महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि योजना, ग्रामीण महिलाओं के लिए उचित उत्थान के लिए दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाना एवं राजीव गांधी स्टाटप पेपर योजना जिससे युवाओं के लिए ए टैक्सी योजना चलाकर उन्हें उचित रोजगार प्रदान करने तथा सोलर पैनल के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 50% अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए प्राकृतिक खेती के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार को गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस का घिनौना खेल खेला गया लेकिन वह भी विफल रहा। भाजपा चाहे कितना भी जोर लगा ले प्रदेश में कांग्रेस सरकार पुरे 5 साल तक चलेगी यह तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे हुए उपचुनाव मे भाजपा को हराकर यह साबित करवा दिया है कि प्रदेश की जनता प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के साथ है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर 2024 को बिलासपुर में प्रदेश की जनता भारी मात्रा में आकर इस विकास रैली के माध्यम से साबित करेगी कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के साथ भारी जन समर्थन है। पत्रकार वार्ता में राजेश शर्मा,धर्म सिंह,मोहनी ठाकुर, सुनील शर्मा, राजेश ठाकुर,क्षमा दत्त शर्मा, जगमोहन सिंह, अभिषेक कोंडल व सतीश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ