हरिपुरधार: फिर उसी जगह पाले से फिसली कार, दो घायल

हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर हेलीपेड के पास  फिर सड़क हादसा पेश आया। पिछले कल इसी  स्थान पर एक सड़क हादसा हुआ था।  हैरानी की बात यह है कि पहले हादसे में गिरी गाड़ी को खाई से निकाला भी नहीं गया था कि उसी जगह एक और गाड़ी आकर गिर गया। गनीमत यह रही कि आज के हादसे में कोई जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ये हादसा सोमवार सुबह कार एस  प्रेसों (PB01C 7935) बर्फ और पाले की वजह से फिसलकर खाई में गिर गया। गाड़ी में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। दोनों वाहन खाई में एक के ऊपर एक पड़े हुए है।

इसी जगह पहला हादसा रविवार को हुआ, जब पंचकूला से हरिपुरधार घूमने आ रहे सात पर्यटकों की बोलेरो कैंपर गाड़ी पाले पर स्किड होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सभी सात पर्यटकों को हल्की चोटें आईं।


हरिपुरधार क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हल्की बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर पाला जम गया है, जिससे सड़क बेहद खतरनाक हो गई है। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही इन हादसों के लिए जिम्मेदार है। विभाग की ओर से खतरनाक स्थानों पर समय पर मिट्टी या रेत नहीं डाली गई, जिससे सड़क पर फिसलन बनी हुई है और वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।

पुलिस ने  लोगों से अपील की है कि शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक इस मार्ग पर वाहन न चलाएं, क्योंकि इस समय ठंड अधिक होने से पाला जम जाता है जिसकी  वजह से सड़क पर फिसलन अधिक होती है।

टिप्पणियाँ