मुख्यमंत्री के कुपवी दौरे की रेणुका मंडल के सचिव गोपाल भंडारी ने कड़े शब्दो मे की निंदा

हरिपुरधार 

मुख्यमंत्री के कुपवी दौरे की रेणुका मंडल के सचिव गोपाल भंडारी ने कड़े शब्दो मे निंदा की।उनका कहना हे की मुख्यमंत्री जी जनता के पैसों का दुरूपयोग कर रहे हैं ओर हिमाचल भ्रमण कर रहे हैं।ना तो कोई विकास किया है ओर ना विकास करने की कोई मंशा है।सिर्फ जनता को बरगलाने का काम करते हैं ओर झूठे वादे करके चले जाते हैं। ऐसा ही आज कुपवी में भी हुआ।आज तक महिलाओं को 1500रू नहीं मिले ओर इस बार फिर से माताओं बहनों के साथ विश्वासघात करके चले गये।


हिमाचल में ही हैं हम हमको पता हैं यहां पर आपने क्या मुसीबत जनता के ऊपर डाल कर गई हैं। आपदा का सारा पैसा खा गए,1500 महिलाओं नहीं मिल रहा हैं।300 यूनिट फ्री बिजली देना पड़ गया सरकार के लिए फंदा और अब स्कूल में टीचरों दिहाड़ी पर रखा जा  रहा हैं। शिक्षा स्तर ऐसा कर दिया हैं आउटसोर्स वर्करों को कईयों महीनों से तनख्वाह नहीं मिल पा रही हैं। यह सब हम हिमाचल में ही देख रहे हैं अब जो है मुख्यमंत्री सरे आम कुपवी की महिला को ठग रहे है।कांग्रेस पार्टी ने बीते दिन जो जश्न मनाया और उसमें दिए गए भाषणों में एक मजबूरी झलकी, जिसमें वो केवल सरकार के बचने की खुशी मना रहे थे।

प्रदेश की जनता को क्या मिला उसकी कोई परवाह उस जश्न और उनके भाषणों में नहीं देखी गई। कांग्रेस सरकार ने सरकारी पैसे खर्च करके जश्न मनाकर जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

टिप्पणियाँ