हरिपुरधार
सिरमौर जिले की सबसे उची चोटी चूड़धार और साथ लगता इलाके हरिपुरधार में बर्फबारी के बाद तापमान में काफी गिरावट आ गई है । तापमान रात के समय 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन दिन के समय धुप लगने से ठंड का असर कम देखने को मिला ।
बर्फबारी के बाद चूड़धार का तापमान माइनस एक डिग्री पर पहुंच गया। साथ ही नौहराधार, हरिपुरधार, संगडाह आदि इलाकों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। हरिपुरधार में ठंड बढ़ जाने से बिजली के लगातार कट लगने भी शुरू हो गए है. स्थानीय लोगों का कहना है की ठंड के समय कमरों में हीटर लगाना जरुरी हो गया है पर बिजली के कट से काफी परेशानी बनी हुई है साथ ही बच्चों के एक्जाम भी शुरू हो गये है जिससे काफी परेशानी बनी हुई है. अगर ठंड की बात की जाए तो ताजा पानी की पाइपें भी जमना शुरू हो गई है. लोगों का कहना है की बिजली नही होने पर लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है.
हरिपुरधार, नौहराधार, संगड़ाह और गत्ताधार आदि क्षेत्रों में हलकी बारिश और बर्फ़बारी के बाद पिछले दो दिनों से मोसम काफी ठंडा हो गया है। काफी समय से सुखा पड़ा हुआ है पर हलकी बारिश से जमीन में नमी नहीं हो पाई है . क्षेत्र के किसान पिछले छार महीने से बारिश का इंतजार कर रहे है पर इस बारिश से ठंड तो बढ़ गयी है पर जमीन पर इसका कोई असर नही हुआ है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें