हरिपुरधार रोड पर नववर्ष के पहले दिन सुबह सुबह बड़यालटा के समीप यमुनानगर से आए पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। गाड़ी नंबर HR-02AY- 0280 में मौजूद चार लोग थे, जिनमे दो सुरक्षित और दो को टांगों में काफी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से चारों को खाई से निकाला और तुरंत संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया गया। बीएमओ संगडाह डॉ अतुल भरद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया की ये घायलों को सुबह चार बहेजे के करीब अस्पताल में लाया गया है . सभी चारों सुरक्षित है. चारों को हल्की चोटें आई है. डॉ ने बताया की एक व्यक्ति को टांग में फेक्चर हो सकता है पर अभी इलाज चल रहा है .यहां प्राथमिक जांच के बाद दोनों घायलों को उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया गया है।
डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है और मामले की तहकीकात जारी है। गौरतलब है कि, क्षेत्र में नववर्ष की पूर्व संध्या पर बर्फ देखने व घूमने फिरने के लिए हर साल पड़ोसी राज्यों से काफी सैलानी पंहुचते हैं और कुछ लोग ड्रिंक करते भी देखे जाते हैं जिसको लेकर पुलिस कारवाही कर रही है .

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें