नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने दूसरी सबसे तीव्रता से एमओयू लक्ष्य 7000 मिलियन यूनिट्स उत्पादन कर कीर्तिमान स्थापित किया .

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने अपने एमओयू एनर्जी लक्ष्य 7000 (2024-25) मिलियन यूनिट्स को दूसरी सबसे तीव्रता से ऊर्जा उत्पादन करने की उपलब्धि हासिल की. इस स्टेशन ने 26 जनवरी को रात्रि 7 बजे एमओयू लक्षय 7000 मिलियन यूनिट्स की दूसरी सबसे तीव्र ऐतिहासिक कीर्तिमान को पार कर गया. यह कीर्तिमान पिछले रिकॉर्ड जो कि 28 जनवरी, 2020 को दूसरे सबसे तेज 7000 मिलियन यूनिट्स (दूसरा सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन) को पार करते हुए दूसरा सबसे तेज 7000 एमयू ऊर्जा उत्पादन है.

 

सबसे तेज 7000 एमयू ऊर्जा उत्पादन 4 जनवरी, 2012 को प्राप्त किया गया था, जो अब तक के सबसे अधिक वार्षिक ऊर्जा उत्पादन के दौरान हासिल किया गया था. यह अविश्वसनीय ऊर्जा दस महीनों में हासिल की गई है, जिसमें परियोजना ने लगातार 116 दिन 110 % संयंत्र ओवरलोडिंग के साथ 1650 क्षमता के साथ उत्पादन किया.

 

एनजेएचपीएस सतलुज नदी पर स्थित है और सतत ऊर्जा उत्पादन में एक प्रमुख योगदानकर्ता है. इस परियोजना ने अत्याधुनिक तकनीकों और कुशल जल प्रबंधन के माध्यम से यह लक्ष्य हासिल किया है. एनजेएचपीएस को देश का पहला हाइड्रो पावर स्टेशन होने का गौरव प्राप्त है, जहां सेंट्रल रोबोटिक हार्ड कोटिंग सुविधा स्थापित किया गया है, जो बिजली उत्पादन के उपकरणों के कटिंग एवं रखरखाव में मदद करती है. इसके अतिरिक्त, एनजेएचपीएस को भारत की पहली बहुउद्देशीय हरित हाइड्रोजन पायलट परियोजना स्थापित करने का गौरव भी प्राप्त है.

एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशक मंडल का भी उनके दिशा निर्देश एवं परस्पर सहयोग के लिए धन्यवाद किया. उन्होंने प्रकृति, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े समस्त भागीदारों, भारत सरकार विद्युत मंत्रालय, हिमाचल सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद किया और एसजेवीएन टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि मैं ऐसी बेहतरीन टीम का हिस्सा हूं". अंत में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कीर्तिमान से हम सभी का दायित्व और भी बढ़ जाता है. हम सभी को इसी लग्न और कार्य शीलता से भविष्य में भी निरंतर रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रेरित रहना है.


टिप्पणियाँ