संगड़ाह में शोक की लहर, परयागराज महाकूंभ के दौरान निधन हुआ महिला का


संगड़ाह :--
जिला सिरमौर के उपमंडल  के संगडाह  गांव की हेमलता 38 का प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अचानक तबियत खराब होने से मृत्यु हो गई।  रजाणा गांव में  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता  कार्यरत थी। हेमलता रजाणा गांव की रहने वाली थी जिसका विवाह संगड़ाह में हूआ था। 
 इस घटना की सूचना मिलने के उपरांत समूचे संगड़ाह क्षेत्र में  शोक की लहर व्याप्त है। हेमलता  कुछ दिन पहले  अपने पति बबलू एवं अन्य गांव के लोगों के साथ ददाहू से  यात्रा करवाने निकली बस में धार्मिक नगरी प्रयाग राज कुंभ स्नान करने गई थीं इस दौरान वहां पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई  जिसके उपरांत उसके साथी हेमलता कोअस्पताल लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

हेमलता अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़  परलोक सिधार गई । इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही संगड़ाह व रजाणा क्षेत्र में शौक़ लहर फैल गई । 

परिजनों से मिली जानकारी में हेमलता का प्रयाग राज में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है तथा वहीं पर ही उसका आज ही दाह-संस्कार किया जाएगा। अचानक हुई इस घटना के उपरांत ब्राह्मण सभा रेणुका जी  के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला द्वारा सरकार एवं प्रशासन से मृतक के परिजनों को सहायता प्रदान करने की मांग की है ताकि हैमलता के बच्चों को इस दुखद घड़ी में कुछ सहायता मिल सके।

     

      

टिप्पणियाँ