हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव बृजराज
ठाकुर को और हाल हि में उन्हें राज्य
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसायटी (State Health and Family Welfare
Society) की शासी निकाय का सदस्य
मनोनीत किया गया है। भवाही पंचायत के ग्राम केंथू में गणतंत्र दिवस पर पंचायत स्तरीय मेला आयोजित की जा रहा है. इस मोके पर
बृजराज ठाकुर ग्राम केंथू में गणतंत्र दिवस
के अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में शिरकत करेंगे . जब इस बारे में जब बृजराज ठाकुर से बात की तो उनका कहना था की
मुझे काफी ख़ुशी भी है और में सोभाग्यशाली भी हूँ कि मुझे अपनी हि पंचायत में
गणतंत्र दिवस के अवसर मुख्य अथिति के रूप में बुलाया गया. उनका कहना है कि में लोगों की समस्याओं को हमेशा प्रदेश सरकार के
सामने रखने की हमेशा कोशिश करता रहूँगा.
भवाही पंचायत के के
उप प्रधान विजय किशन ने बताया की गणतंत्र
दिवस पर पंचायत स्तरीय मेले का आयोजन किया
गया है . इस मेले में हिमाचल व उतराखंड के
कलाकार धूम मचाएंगे . इस मोके पर अनूप चांगटा, वर्षा ठाकुर,
राजेश निट्टू , ठाकुर हरिचंद जेसे मशुर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. 26 जनवरी की शाम को नाटी का आयोजन किया गया है और 27 जनवरी को स्थानीय बाल कलाकारों के द्वारा रागरंग कार्यक्रम
प्रस्तुत किया जायेगा . उनोहने बताया की बृजराज ठाकुर राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार
कल्याण सोसायटी की शासी निकाय का सदस्य मनोनीत होने के बाद पहली बार अपने ग्राम
स्थान पर पधारने के उपरांत सथानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा.
बृजराज ठाकुर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण उनकी कड़ी मेहनत और सफलता सम्मान है, जो क्षेत्र के लिए गौरव का बात है। बता दें कि बृजराज ठाकुर, जो विकासखंड संगड़ाह की भवाही पंचायत के पूर्व प्रधान रहे हैं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। जब सुक्खू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे, उस दौरान ठाकुर राज्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। 2 साल पहले तक उन्हें रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में सुक्खू खेमे के प्रमुख नेता के रूप में पहचाना जाता था। सरकार बनने के 2 साल बाद किसी सरकारी समिति में जगह मिलने से बृजराज ठाकुर के समर्थकों में उत्साह है। इससे पहले पार्टी में उन्हें कोई पद या दायित्व न मिलने के कारण समर्थकों में मायूसी थी। हरिपुरधार उप तहसील के कांग्रेस के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले बृजराज ठाकुर के इस नए दायित्व ने उनके समर्थकों में नई ऊर्जा भर दी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें