हरिपुरधार के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित ग्रामीण स्तर की आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता 21 दिसंबर से चल रही थी जिसका आज फाइनल संगडाह vs गेहल के साथ हुआ । जिसमें संगड़ाह टीम ने गेहल को 86 रनों का टारगेट दिया था। जिसे गेहल टीम ने मात्र 7वें ओवर ओर 2 विकेट की नुकसान पर ही मैच अपने नाम कर दिया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल और उत्तराखंड की 64 टीमें भाग लिया । विजेता टीम MBCC गेहल को दो लाख के नकद राशि के साथ चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई । उपविजेता टीम संगडाह को एक लाख का प्राइज और ट्रॉफी प्रदान की । टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5100 की नकद राशि, एक एलईडी और ट्रॉफी दी से समानित किया ।
प्रतियोगिता का आयोजन राणा ब्रदर्स स्पोट्र्स क्लब डसाकना की ओर से करवाया किया गया । प्रतियोगिता का समापन समारोह के मुख्यातिथि बंधन एग्रीटेक के क्षेत्रीय प्रबंधक बीआर शर्मा रहे । प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए राणा ब्रदर्स स्पोट्र्स क्लब के अध्यक्ष बलवंत राणा ने बताया कि टूर्नामेंट काफी अच्छा रहा ।
राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए हिमाचल व उत्तराखंड की 64 टीमों ने भाग लिया । राणा ने बताया कि युवा नशे से दूर रहे व ग्रामीण क्षेत्रों के युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े इस उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था । राणा ने बताया कि इस टूर्नामेंट को आठ पार्टियां स्पांसर किया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें