रविवार को हरिपुरधार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया गया। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ नं. 39,40,41 पर संविधान गौरव दिवस का आयोजन किया। जिला किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य रणबीर ठाकुर की अध्यक्षता में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब द्वारा लिखे गये भारतीय संविधान हमे आपसी समरसता के साथ देश की जनता लिये एक समान अधिकार और कानून दिया है।
इस मोके पर ठाकुर पंचायत उपप्रधान रणवीर व जिला किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य, दिनेश ठाकुर जिला कार्यकारिणी सदस्य, गोपाल भंडारी मंडल सचिव, गोविंद चंद सोशल मीडिया संयोजक,सुनिता देवी जिला कार्यकारिणी सदस्य,श्यामा देवी मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ,मंजु राणा महिला मोर्चा सदस्य।आशा देवी,पलका शर्मा विरेन्द्र शर्मा, राजेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें