पच्छाद के टिकरी खुटार पंचायत के गांव बाड़ा चाकलि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर की अध्यक्षता में हुई
सराहां 23 फरवरी
पच्छाद के टिकरी खुटार पंचायत के गांव बाड़ा चाकलि में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इलाके की समस्याओं की जानकारी हासिल की मुख्यता पेयजल योजना खिड़ संडोल को पूरा करने तथा प्रेम नगर बड़ा चकली सड़क को टींडू खड़ीमु तक पूरा करने की मांग जोरदार शब्दों में लोगों द्वारा उठाई गई इसके अलावा गांव में पेयजल की समस्या एक विकराल रूप धारण कर गई है और पिछले भारी बारिश से पेयजल योजना को भारी क्षति हुई है जिसके कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसके अलावा बाड़ा चकली मिडिल स्कूल के भवन के निर्माण हेतु जमीन दिलवाने का लोगों ने आग्रह किया इन सभी मांगो का उचित समाधान करने हेतु मौजूदा सरकार मे माननीय मुख्यमंत्री वह अन्य मंत्रियों से उठाने हेतु लोगों को भरोसा दिलवाया । इस बीच बाड़ा चाकली के लोगों ने मुसाफिर के नेतृत्व में भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा मुसाफिर ने लगभग 180 लोगों का कांग्रेस में शामिल होने पर उनका धन्यवाद किया। यहाँ प्रेस को दिये बयान में मुसाफिर ने बताया कि उनके पक्ष में भारतीय जनता पार्टी, देवभूमि पार्टी ,आम आदमी पार्टी, के सैकड़ो लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं जिससे आने वाले समय में निश्चित तौर पर कांग्रेस का गढ़ माना जाने वाला पक्ष और मजबूत होगा उन्हीने बताया कि गत दिनों दीपिका ग्राम पंचायत कथाड़ व अन्य की साथी के अलावा बाड़ा चाकली के सर्वश्री नरेश, मानसिंह ,रामदयाल ,जगत राम, काकाराम ,दयाल दत रामकिशन राम रतन चतर सिंह ,सोहनलाल, सोमदत्त ,विमला देवी सौम्या देवी चंपा देवी चंपालाल ज्ञान सिंह देवराज गुलाब सिंह मुकेश कुमार, भगत राम आदि ने कांग्रेस का दमन थामा । इस मौके पर सुंदरलाल ,रमेश चौहान, दूनी चंद प्रदीप यादराम लेखराज चिंतराम, तोताराम, गीता सिंह, ठाकुरचंद ,ज्ञान दत्त, गौतम, तथा अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे इस पावन मौका पर इन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुसाफिर पच्छाद में मुसाफिर के नेतृत्व में गत 2 साल वर्षों में 2000 से ज्यादा बीजेपी ,आम आदमी पार्टी देवभूमि पार्टी ,के कार्यकर्ताओं को पच्छाद कांग्रेस में मिलाया जिससे पच्छाद में कांग्रेस की स्थिति बहुत मजबूत हुई है इस मौके पर इन सभी कार्यकर्ताओं ने माननीय लोकप्रिय मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों का पछाद् में विकास की गति को और तेज करने के लिए धन्यवाद किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें