भारत में लॉन्च हुआ Honda City का Apex Edition

 


 

Honda Cars India ने सितंबर 2024 में अपनी Honda Elevate एसयूवी का Apex Edition लॉन्च किया था. इससे खरीदारों को स्पेशल और लिमिटेड एडिशन वेरिएंट ऑफर किया जा सके. अब फरवरी 2025 के पहले दिन Honda City का Apex Edition बाजार में उतारा गया है. कंपनी ने इस कार की कीमत 13.3 लाख रुपये से 15.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी है.

 

Honda City Apex Edition की खासियत

Honda City भारत में सबसे लोकप्रिय सेडान में से एक रही है. भारतीय बाजार में यह कार दशकों से सेडान प्रेमियों के बीच लोकप्रिय रही है. अब कंपनी ने Honda City Apex Edition को लॉन्च किया है. सिटी के एपेक्स एडिशन को इसके V और VX ट्रिम लेवल के साथ उपलब्ध कराया गया है और कंपनी City के Apex Edition के लिए 25,000 रुपये ज्यादा चार्ज कर रही है.ध्यान देने वाली बात यह है कि Honda City Apex Edition की बिक्री लिमिटेड रखी गई है, जिसके चलते यह कंपनी की खास और आकर्षक पेशकश बन जाती है. Apex Edition को मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स दोनों विकल्पों के साथ पेश किया गया है और यह V और VX ट्रिम्स के साथ सभी कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है. होंडा ने एपेक्स एडिशन को 'प्रीमियम पैकेज एन्हांसमेंट' के साथ पेश किया है.

City Apex Edition के फीचर्स

Honda City Apex Edition के फीचर्स की बात करें तो इस एडिशन में स्टैंडर्ड V और VX ट्रिम्स के अलावा कुछ और फीचर्स जोड़े गए हैं. सिटी एपेक्स एडिशन के उल्लेखनीय प्रीमियम हाइलाइट्स में शानदार बेज इंटीरियर, प्रीमियम लेदरेट इंस्ट्रूमेंट पैनल, लेदरेट कंसोल गार्निश और प्रीमियम लेदरेट डोर पैडिंग शामिल हैं.कार में इन प्रीमियम एलिमेंट्स के अलावा, सिटी एपेक्स एडिशन में इंस्ट्रूमेंट पैनल और डोर पॉकेट्स पर रिदमिक एम्बिएंट लाइट सिस्टम भी दिया गया है. इस सिस्टम के लिए कंपनी ने 7 कलर ऑप्शन्स दिए हैं. इसके अलावा, एपेक्स एडिशन के एक्सक्लूसिव सीट कवर और कुशन, फेंडर पर एपेक्स एडिशन बैज, ट्रंक पर एपेक्स एडिशन का प्रतीक चिन्ह दिया गया है.Honda City के Apex Edition के बारे में बताते हुए, Honda Cars India Ltd के मार्केटिंग और सेल्स के उपाध्यक्ष कुणाल बहल ने कहा कि "होंडा सिटी भारत में एक बेहद सफल ब्रांड रहा है, जो ग्राहकों के बीच एक आकांक्षापूर्ण स्थिति का आनंद ले रहा है. यह Honda Cars India के लिए लगातार एक मजबूत व्यावसायिक स्तंभ रहा है."

टिप्पणियाँ