राजकीय महाविद्यालय सराहां में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया


संजय राजन सराहां सिरमौर
सराहां 12 मार्च
 राजकीय महाविद्यालय सराहां में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम राज भारद्वाज  ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि भूतपूर्व सैनिक बाबू राम चौहान बतौर वशिष्ट अतिथि मौजूद थे।  समारोह का शुभारंभ साक्षी शर्मा,जीनिया शर्मा, व महक शर्मा एवं सखियों द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया।उसके बाद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ गुलशन कुमार द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। जिसमें उन छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया जिन्होंने वर्ष भर में शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।उन्हें मुख्य अतिथि के माध्यम से सम्मानित भी किया गया। 
तत्पश्चात पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया गया महाविद्यालय की सरिता दीक्षिता व ज्योति  द्वारा, पारा आया बंजारा, नाटी नाटी सिरमोर वालिया, काला बाशा कौवा तेरे अंगने,हो सुमित्रा मिलने आए आए सामने बाजार हो इत्यादि    गानों पर जबरदस्त नृत्य प्रस्तुत किया उसके बाद कॉलेज की छात्राओं दर्श दीप व शगुन द्वारा पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया गया छात्राओं द्वारा,साडे नाल रहोगे तो ऐश करोगे, दुनिया के सारे मुझे कैसे करोगे, इसके अलावा हरियाणवी डांस बॉलीवुड डांस भी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।जिस पर कॉलेज भवन में आए मुख्य अतिथि व अभिभावकों ने खूब आनंद उठाया।कॉलेज में उन छात्र-छात्राओं को भी पुरुस्कृत किया गया जो वर्ष भर में टॉपर रहे।इसमें आस्था,अंशुल कुमार, निकिता, निखिल, आयुष शर्मा, जागृति शर्मा, हिमानी शर्मा,कमल शर्मा,ज्योति, प्रियंका,साक्षी शर्मा, जीनिया शर्मा, महक शर्मा,पायल शर्मा,स्नेहा गौतम,महक तोमर,इशिता, निकिता, रीना देवी, स्नेहा, कृतिका, मानसी, आशिमा ठाकुर, पलक, अल्पना देवी, तरुण अंजलि पूजा शर्मा व  दीक्षा ठाकुर समेत कई छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि डॉ प्रेम राज भारद्वाज ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे हर जगह माना जाता है व नहीं इसे कोई चुरा सकता है इसलिए सभी छात्र-छात्राएं खुद भी मन लगाकर शिक्षा क्षेत्र में अपना नाम रोशन करें व कॉलेज जो जूनियर छात्र-छात्राएं आते हैं उन्हें भी पढ़ाई की तरफ प्रेरित करें।इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि बाबूराम चौहान ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं को के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज के अभिभावक संघ के प्रधान सुरेश शर्मा ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा,कॉलेज के स्टॉफ जगमोहन सिंह,डॉ सुध्यान नेगी, डॉ राजन कौशल,डॉ प्रोफेसर दिनेश कुमार,डॉ मालन डोलमा व रीना शर्मा समेत सभी स्टाफ के सदस्यों के अतिरिक्त अनूप शर्मा,सरला ठाकुर,लेख राज, सुरेंद्र पुंडीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ