पच्छाद के इलाकों में भू माफियाओं की बढ़ती सक्रियता को लेकर दिया ज्ञापन

सराहां 30 मार्च
पच्छाद के इलाकों में भू माफियाओं की बढ़ती सक्रियता,धारा 118 के नियमो को ताक पर रखकर   हिमाचल से  बाहर के लोगो द्वारा  इलाके में जमीन खरीदने व बेचने ,बड़े पैमाने पर हो रहे बेनामी सौदों  को रोकने व उनकी  जांच को लेकर समाजिक कार्यकर्ता मोहन दत ने हिमाचल के महामहिम राज्यपाल को गत दिनों उनके सिरमौर प्रवास के दौरान शी हाट में उन्हें ज्ञापन दिया है और इस समस्या के समाधान के लिये उनसे आग्रह किया है। यहाँ प्रेस को दी एक विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि भू माफिया इस समय पच्छाद के इलाके में काफी सक्रिय है जो गलत तरीके से धारा 118 का उल्लंघन करके जमीन की खरीद फरोख्त कर रहे है।

इलाके के प्रेम नगर,साधना घाट,नैना टिककर,डील मन, बाग पशोग,सराहां,धरोटी,बनाहद्दिन्नी, टिकरी कुठार,सुरला जनोट, काटली पंचायतों में हजारों बीघा जमीन बाहरी लोगों को नियमो को ताक पर रख कर बेची गई है।उन्होंने उन सब की संपत्तियों की जांच की मांग की है जो इस खरीद फरोख्त में शामिल है।

टिप्पणियाँ