सिरमौर जिला के संगड़ाह में ददाहु, संगड़ाह और नोहराधार भाजपा मंडलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीओं से निष्ठा और समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया है। आज सिरमौर जिला के संगड़ाह में ददाहु, संगड़ाह और नोहराधार भाजपा मंडलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री ने कहा की भारतीय जनता पार्टी को कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण के कारण ही विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल का श्रेय प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही इस विशाल राजनीतिक संगठन का मूल मंत्र है और गांव गांव तक प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। सिद्धार्थन ने कहा कि देश में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में तीसरी बार सत्तासीन हुई है और इसी कारण देश की सरकार ने विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है । उन्होंने कहा कि इस पार्टी को स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान नेताओं ने अपने जीवन को समर्पित करके स्थापित किया है और उन्ही की भावना को प्रत्येक कार्यकर्ता को आत्मसात करके इस पार्टी को और मजबूत बनाना चाहिए। इस मौके पर सिरमौर भाजपा के जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा की रेणुका चुनाव क्षेत्र में यद्यपि संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है और इस चुनाव क्षेत्र में एक मंडल से तीन भाजपा मंडल गठित करने के उपरांत भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उद्देश्य मात्र दायित्व लेना नहीं होना चाहिए अपितु उसे दायित्व को बहुत ही जिम्मेदारी और निष्ठा भाव से निभाना चाहिए । इस मौके पर रेणुका चुनाव से क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने केंद्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार स्थापित हुई है तब से पूरे राष्ट्र में गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है ।
इस मौके पर शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अक्षय भरमोरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलबीर ठाकुर, प्रताप तोमर, जिला परिषद की अध्यक्षता सीमा कल्याण, जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, तीनों मंडलों के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर और भारत भूषण सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर जनसंघ के समय से कार्यरत वरिष्ठ जनसंघ और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें