शंकर विद्या निकेतन पब्लिक हाई स्कूल सराहां में हिमाचल दिवस बड़े ही धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाया गया

सराहां : संजय राजन 

शंकर विद्या निकेतन पब्लिक हाई स्कूल सराहां में हिमाचल दिवस बड़े ही धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंच का संचालन कक्षा 10 के छात्र सानिध्य भारद्वाज द्वारा किया गया। जिन्होंने अपनी मधुर वाणी से सबको मंत्र मुक्त किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें कक्षा बार एक्टिविटी अध्यापकों द्वारा नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक जिलेवार रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कक्षा नर्सरी,केजी के बच्चों द्वारा सिरमौरी नाटी प्रस्तुत की गई जो एक्टिविटी अध्यापिका श्रीमती रीना शर्मा द्वारा तैयार करवाई गई थी.

 सीनियर केजी के बच्चों ने भी एक नाटी प्रस्तुत की जो सिरमौर से संबंधित थी जो एक्टिविटी अध्यापिका  प्रियंका पराशर द्वारा तैयार करवाई गई थी, कक्षा पहली के छात्रों द्वारा भी जिला सिरमौर की एक सिरमौरी नाटी प्रस्तुत की गई जो एक्टिविटी अध्यापिका  प्रियंका कश्यप द्वारा तैयार करवाई गई थी, कक्षा दूसरी के छात्रों द्वारा सोलन का नृत्य प्रस्तुत किया गया जो एक्टिविटी अध्यापिका  मधु गौतम द्वारा तैयार करवाया गया था , कक्षा तीसरी की छात्राओं द्वारा जिला शिमला की नाटी प्रस्तुत की गई तथा छात्रों द्वारा जिला शिमला से संबंधित चार्ट मेकिंग की गई जो एक्टिविटी अध्यापिका  पारुल  व  संजय कुमार द्वारा तैयार करवाई गई थी. कक्षा चार की छात्रों द्वारा जिला बिलासपुर का बिलासपुर नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा छात्रों द्वारा बिलासपुर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों को चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जो एक्टिविटी अध्यापिका मिस हर्षिता द्वारा तैयार करवाया गया था.

कक्षा 5 के छात्रों द्वारा जिला ऊना, हमीरपुर का नृत्य प्रस्तुत किया गया जो एक्टिविटी अध्यापिका रंजीता वर्मा द्वारा तैयार करवाया गया था, कक्षा 6 की छात्रों द्वारा जिला शिमला की नाटी प्रस्तुत की गई जो एक्टिविटी अध्यापक  अश्वनी सिंह द्वारा तैयार करवाया गया था, कक्षा 7 की छात्रों द्वारा चंबा का चंबयाली  नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा छात्रों द्वारा एक स्वास्थ्य संबंधित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई  जो एक्टिविटी अध्यापिका संध्या शर्मा द्वारा तैयार करवाया गई, कक्षा 8 की छात्रों द्वारा भी शिमला जिले की नाटी प्रस्तुत की गई जो एक्टिविटी अध्यापिका  रीता नेहरू द्वारा तैयार करवाई गई थी तथा कक्षा पांच तथा कक्षा 8 के छात्रों द्वारा पी टी अध्यापक  अनुराग तोमर की अगुवाई में योग प्रस्तुत किया गया, कक्षा नवी के छात्राओं द्वारा जिला कुल्लू का नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा छात्रों द्वारा भी एक नाटी प्रस्तुत की गई जो एक्टिविटी अध्यापिका मिस सविता शर्मा द्वारा तैयार करवाई गई थी.

 कक्षा दसवीं के छात्रों द्वारा भी एक नाटी प्रस्तुत की गई जो गणित के अध्यापक  किशन पराशर द्वारा तथा सचिन गौतम द्वारा तैयार काव्य गई थी। विद्यालय प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू स्कूल सलाहकार  सुनंदा आर्या तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर रागिनी नेहरू भटनागर ने सभी बच्चों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा बच्चों को हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 विद्यालय की उपप्रधानाचार्य  संजना शर्मा समस्त अध्यापक वर्ग समस्त कर्मचारी वर्ग इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहा।

टिप्पणियाँ