ऐतिहासिक "मोड़ाई बिशु" के नाम से प्रसिद्ध विशु मेले का आगाज 28 मई से


सिरमौर जिला के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत अंधेरी में तीन दिवसीय पारंपरिक बिशू मेला देव पूजा-अर्चना के साथ 28 मई को शुरू होगा। 29 मई को एस  डी एम  संगड़ाह सुनील कुमार मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं 30 मई को मेले का समापन सिरमौर जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा होंगे ।

जानकारी देते हुए मेले कमेटी के प्रधान भजन सिंह ने बताया  की इस बार मेले काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है  । अध्यक्ष ने बताया कि बिशू मेले में ठोडा नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

तीन दिवसीय इस मेले के दौरान पहले दिन परंपरा के मुताबिक महाभारत का सांकेतिक युद्ध अथवा तीर कमान प्रतियोगिता होगी। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक करीब साढ़े तीन सौ साल से आयोजित होने वाले इस मेले को शुरू करने की अनुमति शिरगुल देवता से मिलती है तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों, तीर-कमान व लाठी-भालों के साथ बिशु दल के जुब्बड़ मैदान में पहुंचने के साथ ही मेला शुरू होता है। बिशु मेले में 29 मई को दिन तीर-कमान प्रतियोगिता तथा स्कूली छात्रों के कार्यक्रम होंगे, जबकि दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सिरमौरी लोक गायक


तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। 30 मई को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मशहूर हिमाचली लोक गायक  सुरेश शर्मा, वर्षा ठाकुर, दिनेश शर्मा , अभिषेक ठाकुर, राहुल शर्मा, संजीव कुमार आदि द्वारा मेलार्थियों का मनोरंजन किया जाएगा।

उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से छह किलोमीटर दूर गांव अंधेरी में आयोजित होने वाले इस मेले की खास बात यह है कि इसका आयोजन आज भी उसी अंदाज में होता है जैसे कि तीन शताब्दी पूर्व होता था। चार दशक पूर्व तक मौड़ाई बिशु के नाम से मनाए जाने वाले इस मेले में हालांकि तीर कमान प्रतियोगिता के दौरान खुद को कौरवों के वंशज मानने वाले शाठी व पांडवों के वंशज कहे जाने वाले पाशी खेमों में अकसर लड़ाई भी होती थी, मगर अब एक ही खेमे के ग्रामीणों में ठोडा अथवा तीर-कमान का खेल होता है। मेले की तैयारियों के साथ-साथ धनुष बाण को तेल लगाकर बिशु के लिए संवारने के काम में भी ग्रामीण जुट गए हैं।


मेला कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार स्कूल परिसर में मेले का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि हिमाचल के सिरमौर, शिमला तथा उत्तराखंड के चकराता जिला के कई गांवों मे विशु  मेलों के दौरान आज भी तीर-कमान से महाभारत का सांकेतिक युद्ध होता है। कौरव-पांडवों के बीच हुए महाभारत के युद्ध की यादें ताजा करने वाले बिशु बैसााख व जेठ माह में मनाए जाते हैं।  मेला कमेटी के अध्यक्ष भजन सिंह मेले को लेकर कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग की । मीटिंग के दौरान अध्यक्ष ने बताया कि पूरी कमेटी ने हर सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंतजाम कर दिए गए है।

मीटिंग के दौरान अध्यक्ष भजन सिंह,  नंबरदार रामेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष  जसवंत ठाकुर, पंचायत  प्रधान विक्रम  ठाकुर, उप प्रधान कामेश्वर ठाकुर , सचिव रणवीर ठाकुर, सह सचिव सुरजन चौहान, खेल प्रभारी विनोद ठाकुर, कल्चर प्रभारी बलबीर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, डिंपल ठाकुर,  नीता राम शर्मा, विजय कुमार शर्मा, अजय कुमार, विनोद ठाकुर ओर दिनेश शर्मा मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ