एडियोक्स संस्थान के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में किया अभूतपूर्व प्रदर्शन


कल घोषित सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परिणामों में एडियोक्स संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।

कक्षा 10वीं में राईना चौधरी ने 96.6%, महिमा ने 95%, प्रीतीश ने 93% अंक प्राप्त किए। विषयगत प्रदर्शन में भाविका शांडिल ने विज्ञान में 96 अंक, खुशवंत ने गणित में 95, काव्या ठाकुर ने विज्ञान में 94 तथा निखिल ने विज्ञान में 92 अंक अर्जित किए।

कक्षा 12वीं  में भी छात्रों ने बेहतरीन परिणाम दिए। मुकुंद ने 94%, अन्वेषा ने 92%, चिराग ने 91% तथा आरीव ने 90% अंक प्राप्त किए। साथ ही सवीना नेगी ने जीवविज्ञान में 99 अंक, मेधावी ने अर्थशास्त्र में 96 तथा नंदनी ने अर्थशास्त्र में 94 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

संस्थान के प्रबंध निदेशक अजय डॉड ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एडियोक्स संस्थान न केवल बोर्ड परीक्षाओं में बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं नीट, जेईई एवं सीए फाउंडेशन में भी उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करता रहा है।

एडियोक्स संस्थान छात्रों को सफलता की ओर मार्गदर्शित करने के अपने संकल्प पर सदैव अडिग रहेगा।

टिप्पणियाँ