राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां की राधिका शर्मा ने बोर्ड परीक्षा में प्राप्त किया नौवां स्थान

सराहां, 15 मई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां की होनहार छात्रा राधिका शर्मा ने प्रदेशभर में नौवां स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय, अभिभावकों तथा शिक्षकों का नाम रोशन किया है। राधिका ने कुल 700 अंकों में से 688 अंक प्राप्त किए।
राधिका का सपना भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट बनने का है, और वह एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर इस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहती है। उनके पिता शिक्षा विभा
ग में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता हैं जबकि माता कला स्नातक अध्यापिका हैं।
अपनी सफलता का श्रेय राधिका ने नियमित गृहकार्य, कक्षा में ध्यानपूर्वक अध्ययन और शिक्षकों के निर्देशों के पालन को दिया। उन्होंने बताया कि वे हर दिन अनुशासित दिनचर्या का पालन करती थीं और अध्यापकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को गंभीरता से अपनाती थीं।
विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप सिंह (राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता) ने राधिका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें