सराहां 31 मई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहा में शनिवार को तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया जिसमें नुक्कड़ नाटक नुक्कड़ तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया नुक्कड़ नाटक में मैरी कॉम सदन ने प्रथम स्थान कल्पना चावला सदन ने द्वितीय तथा मिताली राजनीति के स्थान प्राप्त किया भाषण प्रतियोगिता में मैरी कॉम सदन की छात्रा सोनिया ने प्रथम मैरी कॉम सदन की छात्रा रिद्धिमा चौहान ने द्वितीय तथा मिताली राज की छात्रा साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके उपरांत एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत लोक गाथा तथा पोस्टर कंपटीशन का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया लोग गाथा में बच्चों द्वारा हिमाचल प्रदेश व केरल की लोक गाथाओं का व्याख्यान किया गया जिसमें कल्पना चावला तथा मैरी कॉम सदन की छात्रा ने प्रथम स्थान तथा मैरी कॉम सदन की छात्रा ने द्वितीय स्थान मिताली राज की छात्रा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें