एस वी एन पब्लिक हाई स्कूल सराहां में शनिवार को "विश्व तंबाकू निषेध दिवस" बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग से मनाया

 सराहां 31 मई                     

एस वी एन पब्लिक हाई स्कूल सराहां में शनिवार को "विश्व तंबाकू निषेध दिवस" बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल  प्रबंधक  महेंद्र पाल नेहरू ने की। उसके बाद सभी कक्षाओं के बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं के बच्चों द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पोस्टर मेकिंग, चार्ट मेकिंग ,स्लोगन, निबंध लेखन प्रतियोगिता की  गई। कक्षा फर्स्ट के छात्र आरव द्वारा नशे पर एक कविता प्रस्तुत की गई और कक्षा फर्स्ट की छात्रा अमायरा द्वारा भी एक कविता प्रस्तुत की गई । कक्षा सातवीं की छात्रा वैष्णवी भारद्वाज तथा कक्षा आठवीं की छात्रा अग्रिमा भाटिया द्वारा नशे पर भाषण प्रस्तुत किया गया। कक्षा थर्ड क्लास की  छात्रा दिव्यांशी ठाकुर द्वारा कविता तथा आलिया सारिका द्वारा नशे पर एक गीत प्रस्तुत किया गया कक्षा फोर्थ की विदिका द्वारा एक कविता तथा लवीना नेहरू तथा मान्या द्वारा द्वारा एक नशे के गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा पांचवीं के सिद्धार्थ द्वारा नशे पर एक गीत प्रस्तुत किया गया तथा सौम्या नित्यांशी द्वारा नशे की लत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। 

उसके बाद PTA सदस्य  मीना चौहान, सुनंदा द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई। जिसमें भाषण में अग्रिमा भाटिया प्रथम तथा वैष्णवी भारद्वाज द्वितीय रही तथा तथा चार्ट मेकिंग में हिताक्षी शर्मा कक्षा प्रथम फर्स्ट,सेकंड निविक, थर्ड अमायरा। क्लास थर्ड से फर्स्ट मानवी, सेकंड दर्श और थर्ड विदिशा। क्लास फोर्थ से मुकुल फर्स्ट, सेकंड सिद्धार्थ ,थर्ड अरनव । कक्षा पांचवीं से शौर्य फर्स्ट, अनायरा सेकंड, वंश थर्ड। कक्षा 6 वीं से गीतांजलि फर्स्ट, सूर्यांश सेवल सेकंड, राधिका तथा पावनी थर्ड तथा कक्षा 7 वीं से अभय फर्स्ट, सेकंड निहारिका, थर्ड मनरूप कौर । कक्षा आठवीं से वंशिका फर्स्ट,सेकंड आयुष, थर्ड महक भंडारी। कक्षा 9 वीं से मानवी अत्री फर्स्ट, रिया सेकंड ,वर्णिका थर्ड,।कक्षा दसवीं से निशिका फर्स्ट, आर्यन गौतम सेकंड और पारुल थर्ड रहे । 

इसी तरह स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा नवी से अभय फर्स्ट, नव्या सेकंड, लोकेश थर्ड । कक्षा आठवीं से वंशिका से फर्स्ट, तनिष्का सेकंड ,नव्या थर्ड। कक्षा सातवीं से वैष्णवी भारद्वाज फर्स्ट, परिधि शर्मा सेकंड, आर्यन थर्ड स्थान पर रहे ।

इसी तरह से निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से वैष्णवी भारद्वाज प्रथम, निहारिका सेकंड, अंशिका तृतीय स्थान । कक्षा 8 वीं से अग्रिमा भाटिया प्रथम, आराध्या सेकंड,तनिष्का नेगी थर्ड स्थान ।कक्षा नवीं से वर्णिका प्रथम, वेदांशी सेकंड,रिया तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा 10वीं से प्रथम जतिन, क्षितिज द्वितीयऔर अंकुश द्वितीय स्थान पर रहे । कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरव सेकंड अमायरा,गीत प्रतियोगिता में थर्ड क्लास से आलिया सारिका फर्स्ट ,  सेकंड से दिव्यांशी ठाकुर सेकंड स्थान पर लेविना,मान्या कक्षा फोर्थ से डांस में फर्स्ट, सौम्या, नियति डांस में सेकंड स्थान पर कक्षा 5 वीं से सिद्धार्थ गायन में प्रथम। स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से वैष्णवी भारद्वाज प्रथम, परिधि शर्मा सेकंड आर्यन थर्ड और कक्षा आठवीं से वंशिका ठाकुर फर्स्ट, तनिष्का नेगी सेकंड और नव्या तृतीय स्थान । कक्षा 9 वीं से अभय फर्स्ट नव्या सेकंड और लोकेश ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह शारीरिक अध्यापक  अनुराग तोमर की अगुवाई में एक वॉलीबॉल का मैच अंडर 14 अंडर 19 के बीच खेला गया जिसमें अंदर-19 टीम विजयी रही।

 विद्यालय प्रबंधक  महेंद्र पाल नेहरू स्कूल सलाहकार  सुनंदा आर्या तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर रागिनी भटनागर ने बच्चों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ "जन जन तक यह   संदेश पहुंचाना है नशे को हाथ नहीं लगाना है" के माध्यम से बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

 विद्यालय की उप प्रधानाचार्य  संजना शर्मा, स्कॉट एंड गाइड इंचार्ज  सचिन गौतम, गणित अध्यापक एवं लेखा प्रभारी  किशन पराशर, खेल कुछ शिक्षक अनुराग तोमर तथा समस्त अध्यापक वर्ग समस्त कर्मचारी वर्ग एवं सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक स्कूल मीडिया प्रभारी शास्त्री संजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ