सराहां के आरव कश्यप ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर माता पिता व परिजन बल्कि सभी इलाके के लोगो को गौरवान्वित किया


सराहां  29 मई                         

जिला सिरमौर की तहसील पच्छाद के मुख्यालय सराहां के आरव कश्यप पुत्र  संजीव कश्यप एवम् सीता देवी ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने माता पिता व परिजन बल्कि सभी इलाके के लोगो को गौरवान्वित किया है।गौरतलब है कि आरव कश्यप वर्तमान में  कक्षा 6th  में  डीएवी सीनियर स्कूल सराहां में शिक्षा ग्रहण कर रहा है जबकि इससे पहले वो डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पौण्टा साहिब में पढ़ते थे।

जानकारी देते हुए उनके दादा जी पच्छाद के घिन्नी घाड़ इलाके के निवासी बाबू राम शास्त्री जो की इलाके के जाने माने समाज सेवक व किसान नेता है व शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त है ने बताया कि आरव बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि वाला छात्र है।जो पढ़ाई के साथ साथ अन्य  सह पाठ्यक्रम( को _करिकुलर )गतिविधियों में भी गहरी रुचि रखता है।वह एक आज्ञाकारी व अनुशाशित छात्र है।उन्होंने उसकी सफलता का श्रेय उसके गुरुजनों ,शुभचिंतकों  , माता पिता  व परिजनों के कुशल मार्गदर्शन व उसकी कड़ी लगन व मेहनत को दिया है।उन्होंने बताया कि आरव की इस सफलता से इलाके के और बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

टिप्पणियाँ