ज्ञान दत्त शर्मा हुए शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त

सराहां 1 जून
उपमंडल पच्छाद के अंतर्गत आने वाले मेहंदो बाग के निवासी ज्ञान दत्त शर्मा शिक्षा विभाग में अपनी 33 वर्ष की सेवाएं प्रदान करने के उपरांत शनिवार को सेवानिवृत हो गये।गौरतलब है कि ज्ञानदत्त शर्मा ने 26 फरवरी 1992 में शिक्षा विभाग में वालिंटियर टीचर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की व वर्ष 1998 को शिक्षा विभाग में नियमित शिक्षक बने।इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान की।वह एक बहुत ही कर्तव्य परायण, अनुशाशित  शिक्षक के रूप में जाने जाते है।उनका रिजल्ट भी हमेशा सराहनीय रहता था।शिक्षा विभाग में आने से पहले उन्होंने हिमाचल होमगार्ड में ट्रेनिंग ले कर कुछ दिनों हिमाचल होम गार्ड में भी अपनी सेवाएं प्रदान की।उनकी पत्नी सुमन देवी एक कुशल गृहणी है।जबकि उनके पिता स्वर्गीय देव दत्त शर्मा हिमाचल पुलिस से डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए।व माता स्वर्गीय महिमा देवी एक कुशल गृहणी होने के साथ साथ बहुत ही करुणामयी व नेकदिल महिला थी।उनकी सेवानिवृति के अवसर पर इलाके के लोगो ने शिक्षा विभाग में उनके सराहनीय कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हें सेवानिवृति के पश्चात खुशहाल , समृद्ध ,व मंगलमय जीवन जीने की शुभकानाएं दी।

टिप्पणियाँ