सराहां 1 जून
सराहां के समीप ओडर सेर गांव के निवासी सुनील दत्त शनिवार को शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए।गौरतलब है कि सुनील दत्त वर्ष 1985 में भारतीय सेना में भर्ती हुए और उन्होंने 30 वर्ष के लगभग सेना की इंटेलिजेंस कोर में अपनी सेवाएं प्रदान की और 30 नवम्बर 2015 को सूबेदार मेजर के रैंक से सेना से सेवानिवृत्त हुए।
उसके उपरांत उन्होंने वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में लेक्चरर के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान की और 31 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोंगली खेच से वाईस प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुए।सुनील दत्त एक कर्तव्यनिष्ठ,मिलनसार व खुशमिजाज व्यक्तित्व के मालिक है।
जो हमेशा अपने देश व समाज के लिये कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते है।उनकी सेवानिवृत्त पर इलाके के लोगो ने उनके जोहाना घाट सराहां स्थित आवास पर जाकर उनकी भारतीय सेना व उसके उपरांत शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट सेवाओ के लिये उन्हें बधाई दी व उनके सेवानिवृति के पश्चात खुशहाल व मंगलमय जीवन की कामना की।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें